मदरसों के फ़ज़ीलों के लिए इंग्लिश डिप्लोमा में दाखिले की तारीखों का ऐलान

Eastern Crescent
3 Min Read
61 Views
3 Min Read

मदरसों के फ़ज़ीलों के लिए इंग्लिश डिप्लोमा में दाखिले की तारीखों का ऐलान

दाखिला परीक्षा के सभी चरण देवबंद में ऑफलाइन होंगे, लेकिन ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध है।

ईसी न्यूज डेस्क
03/12/2025
मुंबई: मरकज़ुल मआरिफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई और देश के अलग-अलग हिस्सों में इस से 8 जुड़े संस्थानों की वार्षिक बैठक में नए शैक्षणिक साल के लिए डिप्लोमा इन इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (DELL) के संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीखों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। फैसले के मुताबिक लिखित परीक्षा 1 जनवरी 2026 को और मौखिक (ओरल) परीक्षा 3 जनवरी 2026 को देवबंद में होगी।

मरकज़ुल मआरिफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर मौलाना मोहम्मद बुरहानुद्दीन क़ासमी ने अपने प्रेस नोट में बताया कि जिन संस्थानों के लिए इस साल संयुक्त परीक्षा हो रहा है, उनके नाम यह हैं:
मरकज़ुल मआरिफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई
मरकज़े इस्लामी एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर, अंकलेश्वर, गुजरात
जामिया इस्लामिया जलालिया होजाई, असम
अल-माहदुल आली अल-इस्लामी, हैदराबाद, तेलंगाना
मदरसा इस्लामिया वक़्फ, सूरत, गुजरात
जामिया दारुल हदीस, जय नगर, असम
जामिया इस्लामिया, बंज़ारी, इंदौर, मध्य प्रदेश
जामिउल उलूम, बालापुर, आकोला, महाराष्ट्र

मौलाना क़ासमी ने बताया कि दाखिले के लिए लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाओं में शामिल होना जरूरी है। सिर्फ वही छात्र प्रवेश के योग्य माने जाएंगे, जो दोनों में सफल होंगे।

Advertisement
Advertisement

DELL कोर्स के नेशनल कोऑर्डिनेटर मौलाना मुदस्सिर अहमद क़ासमी ने बताया कि डिप्लोमा इन इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर दो साल का ऑफलाइन कोर्स है, जिसे 1994 में मौलाना बदरुद्दीन अजमल अल-क़ासमी और उनके साथियों ने मदरसों के फ़ज़ीलों के लिए शुरू किया था। इस कोर्स का उद्देश्य यह है कि छात्र आधुनिक शैक्षणिक और दावती जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार कर सकें, ताकि वे समाज, दीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर सेवाएं दे सकें।

पिछले 30 वर्षों में इस कोर्स को बहुत लोकप्रियता मिली है और इसके हजारों विद्यार्थी देश और विदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी सेवाएं दे रहे हैं। बदलती दुनिया और हालात के हिसाब से इस कोर्स की अहमियत और बढ़ गई है।

जारी जानकारी के अनुसार देश के किसी भी मदरसे से फ़ारिग छात्र या इस साल फ़ारिग होने वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं। दाखिला फार्म और दूसरी जानकारी संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा के सभी चरण ऑफलाइन देवबंद में होंगे, लेकिन फार्म ऑनलाइन भरा जाएगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending News

ईरान, वैश्विक प्रतिरोध और पश्चिमी वर्चस्व का अंत

ईरान, वैश्विक प्रतिरोध और पश्चिमी वर्चस्व का अंत लेखक: मोहम्मद बुरहानुद्दीन क़ासमी…

Eastern Crescent

“श्रोताओं की रुचि और विचारों की गहराई के बिना भाषण प्रभावहीन रहता है” _  सोहैल मसूद

“श्रोताओं की रुचि और विचारों की गहराई के बिना भाषण प्रभावहीन रहता…

Eastern Crescent

धन्यवाद, बिहार!

धन्यवाद, बिहार! मोहम्मद बुरहानुद्दीन क़ासमी संपादक: ईस्टर्न क्रेसेंट, मुंबई आज 29 जून…

Eastern Crescent

मरकज़ुल मआरिफ़ मुंबई ने किया शैक्षणिक सत्र 2025–26 की पहली इंग्लिश भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मरकज़ुल मआरिफ़ मुंबई ने किया शैक्षणिक सत्र 2025–26 की पहली इंग्लिश भाषण…

Eastern Crescent

“मैं अंदर थी — आज सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ कानून नहीं, क़ौम खड़ी थी”

"मैं अंदर थी — आज सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ कानून नहीं, क़ौम…

Eastern Crescent

अगली सुनवाई तक कोई नियुक्ति नहीं, वक्फ की वर्तमान स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जाए: सुप्रीम कोर्ट

अगली सुनवाई तक कोई नियुक्ति नहीं, वक्फ की वर्तमान स्थिति में कोई…

Eastern Crescent

Quick LInks

इलेक्शन कमीशन की गलतियों की सज़ा आम भारतीय नागरिक क्यों भुगतें?

इलेक्शन कमीशन की गलतियों की सज़ा आम भारतीय नागरिक क्यों भुगतें? लेखक:…

Eastern Crescent

मध्य-पूर्व में अमेरिका-इज़राइल धुरी को एक और बड़ा झटका

मध्य-पूर्व में अमेरिका-इज़राइल धुरी को एक और बड़ा झटका लेखक: मोहम्मद बुरहानुद्दीन…

Eastern Crescent

मध्य-पूर्व में अमेरिका-इज़राइल धुरी को एक और बड़ा झटका

मध्य-पूर्व में अमेरिका-इज़राइल धुरी को एक और बड़ा झटका लेखक: मोहम्मद बुरहानुद्दीन…

Eastern Crescent